नरक भोग रहे पश्चिम पंचायत का वार्ड नंबर ग्यारह

सहरसा। मानसून की बारिश नवहट्टा पश्चिम के वार्ड नंबर 11 की स्थिति नारकीय बना दी है। इसके अलावा नगर पंचायत के कई टोला जलजमाव की पीड़ा झेल रहा हैं। मानसून के शुरू होते ही यहां बसे लोगों की परेशानी शुरू हो गई जो अब तक खत्म नहीं हो सकी है। घर से निकलते ही लोगों को चारों तरफ जलजमाव का सामना करना पड़ा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:30 PM (IST)
नरक भोग रहे पश्चिम पंचायत का वार्ड नंबर ग्यारह
नरक भोग रहे पश्चिम पंचायत का वार्ड नंबर ग्यारह

सहरसा। मानसून की बारिश नवहट्टा पश्चिम के वार्ड नंबर 11 की स्थिति नारकीय बना दी है। इसके अलावा नगर पंचायत के कई टोला जलजमाव की पीड़ा झेल रहा हैं। मानसून के शुरू होते ही यहां बसे लोगों की परेशानी शुरू हो गई जो अब तक खत्म नहीं हो सकी है। घर से निकलते ही लोगों को चारों तरफ जलजमाव का सामना करना पड़ा रहा है। लंबे समय से जलजमाव के कारण महामारी की आशंका है।

---

क्या कहते हैं लोग

----

जलजमाव के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। मुख्य सड़क पर वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे दो पहिया वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। रतन महतो

---

टोले की जल निकासी के लिए हर साल किसी न किसी मद से नाले का निर्माण या मरम्मत की जाती है लेकिन इससे जल निकासी के स्थान पर राशि की निकासी होती है। मो आसिफ

----

बिना किसी प्लानिग के सड़क की ढलाई एवं नाले का बस्ती के तल से ऊंचा होना जलजमाव का मुख्य कारण है। बमबम महतो

---

नगर पंचायत का गठन भी कागज में सिमट कर रह गया है। मुख्य बाजार की जल निकासी की समस्या का कुछ हद तक हल निकला लेकिन टोले मोहल्ले की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। सरफुद्दीन

chat bot
आपका साथी