पटोरी बाजार से जलजमाव के लिए ग्रामीण बनाएंगे नाला

सहरसा। बिहरा थाना परिसर में गुरुवार को बीडीओ थानाध्यक्ष के साथ स्थानीय लोगों की आयोजित बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 05:09 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 05:12 PM (IST)
पटोरी बाजार से जलजमाव के
लिए ग्रामीण बनाएंगे नाला
पटोरी बाजार से जलजमाव के लिए ग्रामीण बनाएंगे नाला

सहरसा। बिहरा थाना परिसर में गुरुवार को बीडीओ, थानाध्यक्ष के साथ स्थानीय लोगों की आयोजित बैठक में बिहरा-पटोरी बाजार स्थित सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में जलजमाव की समस्या पर गहन विचार विमर्श किया गया। पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद की पहल पर थाना परिसर में आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. असगर अली एवं थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बाजार समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पटोरी के सरपंच रानी कुमारी , उपमुखिया मो. शहीद, बाजार समिति के सदस्य महेंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता , पंकज कुमार समेत स्थानीय लोगों से जलनिकासी के मुद्दे पर राय देने एवं सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक के बाद पटोरी स्थित गायत्री मंदिर के संस्थापक अरविद कुमार सिंह से सहमति लेते हुए मुख्य मार्ग से पश्चिम पानी निकासी करने के लिए आपसी आर्थिक सहयोग से तत्काल नाला खुदाई करने पर सहमति जताई गई। शुक्रवार से नाला का कार्य शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने इसे स्थायी समाधान नहीं होने पर चिता जताते हुए स्थाई समाधान के लिए पक्की नाला निर्माण का होना आवश्यक बताया। पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने कहा कि जिस कंपनी को नाला निर्माण का ठेका मिला है वो अविलंब कार्य शुरू करे। इसके लिए जिलाधिकारी से मिलकर आग्रह किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी