जलजमाव की निकासी के लिए दिया धरना

सहरसा। सोमवार को शहर के गांधी पथ वार्ड नंबर आठ स्थित हाथी दास टोला के लोगों ने जलजमाव क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:26 PM (IST)
जलजमाव की निकासी के लिए दिया धरना
जलजमाव की निकासी के लिए दिया धरना

सहरसा। सोमवार को शहर के गांधी पथ वार्ड नंबर आठ स्थित हाथी दास टोला के लोगों ने जलजमाव की निकासी की मांग को लेकर धरना दिया।

लोगों ने गांधी पथ मुख्य सड़क किनारे नाला के उपर ही धरना की शक्ल में बैठकर जलनिकासी की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि पूरे शहर के नाले का पानी गांधी पथ इलाका में ही गिरता है जिसके कारण पानी का जमाव हाथी दास टोला और सत्संग मंदिर के पीछे वाला गहरा इलाका होने की वजह से हो जाता है। जलजमाव होने से लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। बारिश के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती है। इसीलिए नाला से होनेवाले निकासी को शहर के बाहर अन्यत्र करवाने की व्यवस्था की जाए जिससे मुहल्लावासियों को भी राहत मिल सकें। धरना पर बैठे आजरूम खातुन, सजनी खातून, मु. परवेज, सूरज गांधी, हरिनंदन, प्रणव, यशवंत, रंजीत यादव, बबलू आदि ने कहा कि जल जमाव के कारण हर हमेशा सांप- बिच्छू का खतरा बढ़ा रहता है। महिलाओं व बच्चों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। पीड़ित लोगों ने कहा कि अगर एक पखवाडा के अंदर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी तो हमलोगों को फिर से सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी