बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी

सहरसा। बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून प्रवेश करते ही जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगो की मुसीबत बढ़नी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:52 PM (IST)
बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी
बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी

सहरसा। बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून प्रवेश करते ही जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगो की मुसीबत बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार को भी शाम में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इससे पूर्व दो दिन लगातार हुई बारिश से खेतों में भी पानी लग गया। जिससे खेतों में लगी मूंग की फसल बर्बाद हो गयी। वहीं खेत में पानी लगे रहने से धान का बिचड़ा भी किसान लगा नहीं पा रहे है। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलजमाव लग गया है। एक तो पहले से ही लोग लॉकडाउन के कारण परेशान है और उपर स बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी है। मंगलवार का लगातार हो रही बारिश के कारण अल्टरनेट डे को लेकर खुली दुकानों में ग्राहक नहीं जा पाएं। बाजार में भी इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। जिससे मंगलवार को खुली दुकानों को नुकसान उठाना पड़ा। इधर बुधवार को भी दिन भर मौसम ठीक-ठाक रहा और शाम चार बजे से छह बजे तक लगातार बारिश होती रही। दो घंटे की ही बारिश में शहर की सड़कों पर यत्र तत्र जल जमाव हेा गया। शहर के डीबी रोड, बंगाली बाजार, गांधी पथ- दहलान चौक रोड, गौतमनगर, शिवपुरी, हटियागाछी में जल जमाव से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। विशेषकर पैदल चलनेवाले राहगीरों को कष्ट उठाना पड़ा। सदर अस्पताल परिसर में भी जल जमाव लग गया। जिस कारण रोगियों व लोगों केा आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी।

chat bot
आपका साथी