खेत-खलिहान में फैलने लगा है कोसी नदी का पानी

सहरसा। कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने से पानी फिलहाल खेतों में फैल रहा है। नौला रसलपुर मुरली मैथाही देवका शितली रामनगर परताहा बड़हारा झड़वा बिरजाइन कोयला के खेत-खलिहान में कोसी नदी का पानी तेजी से फैल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 05:38 PM (IST)
खेत-खलिहान में फैलने लगा है कोसी नदी का पानी
खेत-खलिहान में फैलने लगा है कोसी नदी का पानी

सहरसा। कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने से पानी फिलहाल खेतों में फैल रहा है। नौला, रसलपुर, मुरली, मैथाही, देवका, शितली, रामनगर, परताहा, बड़हारा, झड़वा, बिरजाइन, कोयला के खेत-खलिहान में कोसी नदी का पानी तेजी से फैल रहा है। रुक-रुककर हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है। फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो रही हैं। खेतों में लगा धान का बिचड़ा गलने लगा है। पशुओं के लिए चारा की समस्या पशुपालकों को परेशान कर रही है। नदी का रूख देखते हुए लोग अब जानमाल की सुरक्षा में जुट गए हैं। जलस्तर बढ़ा तो कभी भी स्थिति बिगड़ सकती है। सीओ ने अंचल क्षेत्र में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में वर्षापात और नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि की सतत निगरानी के लिए पंचायत स्तर कर्मियों की प्रतिनियुक्त कर दिया है।

----

स्थिर नहीं है कोसी नदी का जलस्तर

----

कोसी नदी का जलस्तर स्थिर नहीं है। वीरपुर बराज पर जलस्त्राव में उतार-चढ़ाव आ रहा है। बुधवार की शाम डिस्चार्ज एक लाख चार हजार क्यूसेक था, जो गुरुवार की सुबह छह बजे एक लाख 23 हजार पर पहुंच गया। इसमें दोपहर बाद गिरावट शुरू हो गई। दोपहर बाद एक लाख 19 हजार क्यूसेक मापा गया है।

chat bot
आपका साथी