कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग को सताने लगी चिता

सहरसा। सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया में फिर से बाढ़ का संकट मंडर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:40 PM (IST)
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने
से लोग को सताने लगी चिता
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग को सताने लगी चिता

सहरसा। सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया में फिर से बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। कोसी की मुख्यधारा का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर लोगों की चिता भी बढ़ने लगी है।

कोसी नदी के किनारे स्थित अलानी, सहुरिया, घोरमहा और कबीरपुर में रह रहे लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से कोसी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। यदि इसी रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हुई तो कोरोनाकाल में टूट चुके गरीबों का जीवन अभिशाप बन जाएगा। जलस्तर बढ़ने से आवागमन ठप हो जाएगा। बता दें कि बाढ़ के दौरान दो महीने लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है। ग्रामीण अनिल भगत, चौधरी ललिकात निषाद, मुरारी यादव, रमण कुमार, पांडव यादव, जयकुमार चौधरी, धर्मचंद महतो, संजय जायसवाल, अशोक सिंह सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से बाढ़ पूर्व समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी