विहिप कार्यकत्र्ताओं ने लगाए पौधे
सहरसा। गुरूवार को सहरसा नगर स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान पार्क में विश्व हिन्दू परिषद ने 56वें
सहरसा। गुरूवार को सहरसा नगर स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान पार्क में विश्व हिन्दू परिषद ने 56वें स्थापना दिवस के मौके पर कई संजीवनी पौधे लगाए। जिला सह मंत्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में नगर मंत्री प्रणव मिश्रा ने कहा कि अगर हम अपने पूरे जीवनचक्र में एक भी पौधा लगाते हैं तो हम अपने आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ और सुखमय जीवन का आधार तैयार करते हैं। हमारी सभ्यता संस्कृति सदैव हमें पर्यावरण से जुड़कर रहने की सीख देती है। विश्व हिन्दू परिषद आज दुनिया भर में भारतीय संस्कृति की रक्षा और सनातनी परंपरा का प्रचार-प्रसार घर-घर कर रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आज परिषद के कार्यकर्ताओं के बलिदान और संघर्ष का फल है। विहिप पूरे देश में एकल विद्यालय के माध्यम से गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा , लव जिहाद को रोकना , और भारत विरोधी लोगों को सबक सिखाने के लिए तत्पर रहती है ।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंपल सिंह , जिला सह मंत्री अभिषेक सिंह , नगर मंत्री प्रणव मिश्रा , नगर अध्यक्ष अमित राय , अंकित सिंह चौहान , गोविद , अमन गुप्ता, संजय राम , रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।