पर्यावरण सुरक्षा को लेकर हर व्यक्ति लगाएं पौधा: डीएफओ

सहरसा। रक्षा बंधन के अवसर पर सोमवार को वन विभाग द्वारा वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उसकी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:29 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:29 PM (IST)
पर्यावरण सुरक्षा को लेकर हर व्यक्ति लगाएं पौधा: डीएफओ
पर्यावरण सुरक्षा को लेकर हर व्यक्ति लगाएं पौधा: डीएफओ

सहरसा। रक्षा बंधन के अवसर पर सोमवार को वन विभाग द्वारा वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग सहरसा वन प्रमंडल की ओर से मत्स्यगंधा पथ पर स्टेडियम के समक्ष वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिभूषण झा ने सहित अन्य ने वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। रक्षा सूत्र बांधते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिभूषण झा ने कहा कि हर वर्ष हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि जिले की हरियाली बढ़ाने हेतु आम लोगों से भी पौधा लगाने की अपील की। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने यह भी बताया कि इस वर्ष जल जीवन हरियाली अभियान, मिशन 2.51 के तहत इस जिला में अधिक से अधिक जन भागीदारी के साथ पौधारोपण कराने हेतु जीविका सदस्यों, मनरेगाकर्मियों, कृषि वानिकी के तहत कृषकों को विभागीय वनरोपण में आम जनों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही दो चलंत वाहनों से पौधा बिक्री एवं जिला मुख्यालय में एक बिक्री केन्द्र स्थापित कर पौधा बिक्री किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 9 अगस्त 20 को बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रत्येक पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले के लक्ष्य 5.70 लाख के विरुद्ध 84.5 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। शेष लक्ष्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम के अवसर पर डीएफओ सहित प्रमंडल के कर्मियों एवं वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, महिलाओं, पुरुषों व राहगीरों द्वारा पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी