चोरी की सामान के साथ चोर गिरफ्तार

सहरसा। रेल पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह एक चोर को गिरफ्तार किया जबकि उसकी निशानदे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 06:34 PM (IST)
चोरी की सामान के साथ चोर गिरफ्तार
चोरी की सामान के साथ चोर गिरफ्तार

सहरसा। रेल पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह एक चोर को गिरफ्तार किया, जबकि उसकी निशानदेही पर चोरी की गई कई सामानों की बरामदगी की गई है। इस मामले में रेल थाना में गिरफ्तार चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेल थानाध्यक्ष रविद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर चोरी की सामानों की बरामदगी कर ली गयी है।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी रेलवे कॉलोनी में स्टेशन मास्टर नीलम कुमारी के घर चोरी की घटना घटित हुई थी। इस मामले में रेल थाना में मामला भी दर्ज किया गया। इससे पहले रेलकर्मी आरके रमण के घर भी चोरी की घटना घटित हुई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पूर्वी रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मियों की नींद उड़ गयी। कई रेलकर्मी तो रेल पुलिस के पास मामला दर्ज भी नहीं करा पाते हैं। इधर सूचना मिलने पर रेल पुलिस सजग हुई और शुक्रवार की रात पूर्वी रेलवे कॉलोनी से सटे कायस्थ टोला स्थित नंदन शर्मा के घर पर छापामारी की तो उसके घर से चोरी का सामान बरामद हो गया। चोर के घर से एलईडी सहित अन्य सामान मिले। जिसकी शिनाख्त रेल पुलिस ने पीड़ित रेलकर्मियों को बुलाकर की। पीडित रेलकर्मियों ने अपने चोरी गए सामानों की पहचान की तथा चोर की गिरफ्तारी हेतु छापामारी शुरू कर दी। आरोपित को बनगांव के कमलपुर गांव स्थित उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया गया। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर ही गैस सिलिडर, मोटर पंप सहित अन्य कीमती कपड़े आदि बरामद किए गए। गिरफ्तार नंदन शर्मा पिता वीरेंद्र शर्मा कायस्थ टोला का रहनेवाला बताया जाता है।

chat bot
आपका साथी