सेवानिवृत शिक्षक से बदमाशों ने छीने दो लाख रुपये

सहरसा। शहर के डीबी रोड समीप अनुराग गली से बाइक सवार दो बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक से दो लाख रुपये छीन लिया। सोमवार की दोपहर रिटायर्ड शिक्षक नंदन सिंह के रामानंद गुप्ता ने बताया कि वे सहरसा कचहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से दो लाख रुपये की निकासी कर घर वापस लौट रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:11 PM (IST)
सेवानिवृत शिक्षक से बदमाशों
ने छीने दो लाख रुपये
सेवानिवृत शिक्षक से बदमाशों ने छीने दो लाख रुपये

सहरसा। शहर के डीबी रोड समीप अनुराग गली से बाइक सवार दो बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक से दो लाख रुपये छीन लिया। सोमवार की दोपहर रिटायर्ड शिक्षक नंदन सिंह के रामानंद गुप्ता ने बताया कि वे सहरसा कचहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से दो लाख रुपये की निकासी कर घर वापस लौट रहे थे। बैक से निकलने के बाद ई रिक्शा से ही डीबी रोड अनुराग गली के पास उतर गए। वहां से पैदल ही अपने घर अनुराग गली होकर जा रहे थे कि कुछ दूर बढ़ने पर ही दो बाइक पर सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर हाथ में रखा बैग छीनकर भाग गया। बैग में ही दो लाख रुपये रखा हुआ था। रिटायर्ड शिक्षक ने आशंका जतायी कि बदमाश बैंक से ही पीछा कर रहा था। ई रिक्शा पर बैठते ही हमें लगा कि कोई हमारा पीछा कर रहा है। रुपये लेकर भागनेवाला बदमाश बाइक पर सवार था। उजला शर्ट पहने बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाए हुए था। दूसरा बदमाश उसके पीछे बैठा हुआ था। जिसने बैग छीनकर डीबी की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैग छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर के आधार पर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गयी है। सदर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की। आसपास लोगों से घटना की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी