बिहार में विपक्ष से भाजपा का हो चुका है आंतरिक समझौता: पप्पू

सहरसा। जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में विपक्ष के साथ भाजपा का आंतरिक समझौता हो चुका है। भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाप्त करना चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:14 PM (IST)
बिहार में विपक्ष से भाजपा का हो 
चुका है आंतरिक समझौता: पप्पू
बिहार में विपक्ष से भाजपा का हो चुका है आंतरिक समझौता: पप्पू

सहरसा। जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में विपक्ष के साथ भाजपा का आंतरिक समझौता हो चुका है। भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाप्त करना चाहती है।

रविवार को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मु. कलीम के निधन की जानकारी मिलने पर मातमपुर्सी करने पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सत्ता और सियासत के लिए देश में धार्मिक और जातीय आधार पर नफरत फैलाया जा रहा है। 11 माह से चल रहे किसान आंदोलन में शामिल किसानों की हत्या की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार चुप है। महंगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों तेल समेत अन्य सामान की बढ़ी कीमत से लोग तबाह हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब लोगों की मदद कर रहे थे तो दवा माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को यह अच्छा नहीं लगा जिसके कारण बिहार के पांच मंत्री और कुछ पदाधिकारी ने मिलकर उन्हें जेल भेजवा दिया, लेकिन वो हार नहीं मानें हैं। आम लोगों की सेवा हमेशा करते रहेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ उनका जंग जारी रहेगा।

पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। कहा कि उनके नेतृत्व में कई क्षेत्रों में बेहतर काम हुए हैं, लेकिन गठबंधन के कारण उनकी साख जरूर कम हुई है। आज जरूरत है बिहार का नेतृत्व कांग्रेस करें। उन्होंने कुशेश्वर स्थान में उनकी पत्नी रंजीत रंजन द्वारा कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के सवाल पर कहा कि वो वहां अपने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष् में प्रचार करेंगे। वहां धर्मयुद्ध होगा। उन्होंने नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों को जल्द वेतन दें। इस मौके पर पार्टी नेता शशि यादव, नन्हें सिंह, जीबू आलम, शैलेंद्र शेखर, जिलाध्यक्ष रंजन यादव, समीर पाठक, मु. टुन्ना, विक्रम यादव, रंजन प्रियदर्शी समेत अन्य मौजूद थे। पूर्व सांसद के सहरसा आगमन पर बैजनाथपुर चौक से ही कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी