मत्स्यगंधा में आरंभ होगी वोटिग, महायोगिनी मेला लगाने का निर्णय

सहरसा । शुक्रवार की शाम रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति की बैठक अध्यक्ष सह जिलाधिका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 06:36 PM (IST)
मत्स्यगंधा में आरंभ होगी वोटिग, महायोगिनी मेला लगाने का निर्णय
मत्स्यगंधा में आरंभ होगी वोटिग, महायोगिनी मेला लगाने का निर्णय

सहरसा । शुक्रवार की शाम रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति की बैठक अध्यक्ष सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कायार्लय वेश्म में हुई। जिसमें मत्स्यगंधा झील में वोटिग शुरु करने व महायोगिनी मेला लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक मे उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, कायर्पालक अभियंता एलईओ, कायर्पालक पदाधिकारी नगर परिषद्, एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में मंदिर के सौन्दर्यीकरण के संदर्भ में सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गयी है । जिलाधिकारी ने तत्काल दुर्गापूजा के पूर्व मंदिर के मुख्य द्वार पर बन रहे गेट निर्माण करने, चाहरदीवारी को ऊंचा एवं सु²ढ करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता एलईओ को दिया । साथ ही उक्त कार्यो का पयर्वेक्षण हेतु उप विकास आयुक्त एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। गेट निर्माण के क्रम में पूर्व में बने दो दुकानों के कारण हो रही समस्या के संबंध में मत्स्यगंधा झील के पास दुकान का निर्माण कराकर उसे शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया।

रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर न्यास समिति की आय का स्त्रोत बढाने के संदर्भ में मत्स्यगंधा झील में वोटिग एवं मत्स्यपालन हेतु बंदोबस्ती पर विचार विमर्श किया गया। मत्स्यगंधा झील में वोटिग के माध्यम से आय हेतु इसके दो भाग में अलग-अलग वोटिग का परिचालन आरंभ करने हेतु निर्णय लिया गया। पूर्व वर्षो के अनुभव के आधार संवेदक को एक वर्ष हेतु परवाना देने का निर्णय लिया गया। वोटिग बंदोबस्ती के संदर्भ में दोनों भाग के लिए अलग-अलग दो लाख रुपये प्रति सुरक्षित जमा राशि रखने पर बैठक में सहमति प्रदान की गयी। संवेदक पर वोट, लाईफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने की जबावदेही होगी। नगर परिषद के स्तर से वोट परिचालन हेतु घाट का निर्माण कराया जाएगा। सितंबर माह में प्रक्रिया पूरा कर जल्द- से -जल्द मत्स्यगंधा झील में वोटिग आरंभ करने का निर्णय लिया गया। वहीं मत्स्यगंधा झील में मत्स्यपालन के माध्यम से आय के स्त्रोत के संदर्भ में बंदोबस्ती का प्रस्ताव दिया गया। मत्स्यपालन बंदोबस्ती हेतु आठ लाख रुपये सुरक्षित जमा राशि के निर्धारण पर समिति के सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। निविदा प्राप्तकत्र्ता पर जलकर, किनारा, झील की साफ- सफाई, कुंभी हटाने की जबावदेही होगी। जिलाधिकारी ने मत्स्यगंधा झील में वोटिग एवं मत्स्यपालन बंदोबस्ती हेतु तुरंत निविदा निकालने का निर्देश दिया गया। न्यास समिति की आय वृद्धि के लिए दिसंबर 2021 एवं जनवरी 2022 में डेढ माह का महायोगिनी मेला लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस हेतु पूर्व की भांति निविदा प्रकाशन की कार्रवाई करने का निदेश सचिव सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहरसा को दिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष बलराम देव, मंदिर व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर, भोला गुप्ता, शंभू टेकरीवाल, विजय पोद्दार, गोरखलाल विश्वास, निरंजन प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी