बिना मास्क के घूम रहे 220 लोगों से वसूला गया जुर्माना

सहरसा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। परंतु लोग इसे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:25 PM (IST)
बिना मास्क के घूम रहे 220 लोगों से वसूला गया जुर्माना
बिना मास्क के घूम रहे 220 लोगों से वसूला गया जुर्माना

सहरसा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। परंतु लोग इसे नहीं मान रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा जुर्माना वसूलने की कार्रवाई फिर से शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मास्क व वाहन चेकिग लगातार चल रहा है। बताया कि मास्क व वाहन चेकिग को लेकर चलाए गये विशेष अभियान में वाहन चेकिग के दौरान कुल 64 हजार व मास्क जांच के दौरान 220 लोगों से 11 हजार जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क पहनना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना की वसूली जारी रहेगा।

महिषी: कोरोना संक्रमण को लेकर महिषी थाना पुलिस एवं जलई ओपी पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया। महिषी थाना के एएसआई बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बलुआहा पुल पर एवं शत्रुधन राय के नेतृत्व में राजनपुर में विशेष वाहन जांच के तहत जांच किया गया। वहीं जलई ओपी पुलिस द्वारा गड़ौल चौक एवं पुनाच चौक पर वाहन जांच किया गया।

सौरबाजार: थाना क्षेत्र के भेलवा नहर के समीप मंगलवार को पुलिस ने वाहन चेकिग कर लोगों को मास्क पहनकर चलने की हिदायत दी गई। वाहन चेकिग के दौरान बिना हेलमेट एवं बिना मास्क पहने लोगों को पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना मास्क पहने लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर मास्क मुंह पर लगाना बहुत जरूरी है। मास्क लगाने को लेकर पुलिस लगातार क्षेत्र में वाहन चेकिग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

----

लोग नहीं लगा रहे हैं मास्क

संसू, सलखुआ (सहरसा): पर्व-त्योहार संपन्न होने के बाद भी सलखुआ बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। भीड़ के कारण कोविड 19 से बचाव हेतु मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन इन दिनों नहीं हो रहा है। सरकार कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने व दो गज की दूरी का पालन करने के लिए कह रही है। लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी