डीलर के खिलाफ लाभुकों ने किया प्रदर्शन

सलखुआ प्रखंड के चानन पंचायत के सहरिया गांव के लाभुकों ने डीलर के खिलाफ अनुमंडल कार्यालय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:23 PM (IST)
डीलर के खिलाफ लाभुकों ने किया प्रदर्शन
डीलर के खिलाफ लाभुकों ने किया प्रदर्शन

सलखुआ प्रखंड के चानन पंचायत के सहरिया गांव के लाभुकों ने डीलर के खिलाफ अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लाभुकों ने जनवितरण विक्रेता पर दो माह से राशन एवं केरोसिन नहीं बांटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। दिए आवेदन में लाभुकों ने कहा है कि जन वितरण विक्रेता मो. शमशेर आलम के द्वारा दो माह का राशन उठाव के बाद भी नहीं बांटा गया। कहा कि छह किलोमीटर दूर अनाज उठाने नदी पार करके लोग जाते हैं। लेकिन डीलर द्वारा राशन नहीं दिया जाता है। कहा कि कोरोनाकाल के समय में माह सितंबर एवं अक्टूबर का राशन जन वितरण विक्रेता शमशेर आलम एवं रामबहादुर पासवान के द्वारा उठाव किया गया लेकिन हम लोगों को दोनों विक्रेता द्वारा नहीं दिया है। राशन लेने जाते हैं तो कहा जाता है कि उठाव नहीं हुआ है। कहा कि इसके पूर्व स्थानीय जन वितरण विक्रेता अरविद कुमार गुप्ता द्वारा राशन दिया जाता था परंतु वहां से हटाकर छह किलोमीटर दूर भेज दिया गया। प्रदर्शन में खिरेर सादा, कैलाश सादा, चुनचुन देवी, राजिया देवी, फुलिया देवी, प्रमिला देवी, चंदर देवी, शंकर सादा, कारी सादा, मुन्नी देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, बबीता देवी, सविता देवी, अरविदा देवी, बिनेश सादा, लालो देवी, भिखारी सादा, मनको देवी, गवर्नर सादा, चानो देवी, लक्ष्मी सादा, रंजन देवी, निर्मला देवी, फुलो देवी, हंसराज महतो, दिनेश महतो, नित्यानंद महतो, केदार महतो, मुरारी महतो सहित अन्य शामिल थे। मामले में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मेरे पास शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी