स्वाद नहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से लें भोजन : डीएम

सहरसा। शनिवार को जिला स्कूल परिसर में समेकित बाल विकास परियोजना के सौजन्य से जिलास्तरीय पोष

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:28 PM (IST)
स्वाद नहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से लें भोजन : डीएम
स्वाद नहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से लें भोजन : डीएम

सहरसा। शनिवार को जिला स्कूल परिसर में समेकित बाल विकास परियोजना के सौजन्य से जिलास्तरीय पोषण मेला लगाया गया। विभिन्न स्टॉल के माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी लोगों को दी गई। मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलजा शर्मा ने फीता काटकर किया।

अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि हमारे खान-पान में बदलाव के कारण समस्याएं बढ़ जाती है। जानकारी के आधार पर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। हमें स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से हरी सब्जी का अधिक प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोषण मेला एक कार्यक्रम नहीं बनें बल्कि इससे आम लोगों को भी समुचित लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पोषण के क्षेत्र में जहां आंगनबाड़ी केन्द्र पर किशोरी, गर्भवती और कुपोषितों के बीच कार्य किया जा रहा है। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित होता है जरूरी है बच्चों का सही तरीके से पोषण कर इसे दिनचर्या में शामिल करने की।

राष्ट्रीय पोषण अभियान के क्रम में आइसीडीएस द्वारा लगाए गए इस मेला के माध्यम से गर्भवती, किशोरी एवं नवजात बच्चों को उपरी आहार से संबंधित विशेष जानकारी दी गई। बताया गया कि अनाज, फल, मछली, अंडा, ड्राईफ्रुट्स का किस प्रकार सेवन किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में एनीमियां, कुपोषण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अलावा गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी पूर्व आयरन, विटामिन, समय- समय पर पानी के प्रयोग आदि के बारे में बताया गया। मेला में जीविका, कृषि आत्मा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पीएचइडी द्वारा स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही थी। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शैलनेछ कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी तकीउद्दीन अहमद, जीविका के डीपीएम अभिषेक कुमार, केयर इंडिया के प्रबंधक रोहित रैना, प्रसुन ¨सह, ¨पकी कुमारी, प्रफुल्ल कुमार ¨सह, कहरा की सेविका सीमा कुमारी, सहरसा सदर की प्रतिभा कुमारी, सौरबाजार की मीना कुमारी, सबलू मंडल आदि मौजूद थे। आइसीडीएस के डीपीओ कुमारी रीता सिन्हा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी