महिषी विधानसभा के प्रेक्षक ने बूथों का लिया जायजा

सहरसा। महिषी विधानसभा के प्रेक्षक (सामान्य) ने महिषी प्रखण्ड कार्य पहुंचकर महिषी विधानसभा क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:28 PM (IST)
महिषी विधानसभा के प्रेक्षक ने बूथों का लिया जायजा
महिषी विधानसभा के प्रेक्षक ने बूथों का लिया जायजा

सहरसा। महिषी विधानसभा के प्रेक्षक (सामान्य) ने महिषी प्रखण्ड कार्य पहुंचकर महिषी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले तटबंध के भीतर के बूथों का लिया जायजा। निरीक्षण के उपरांत प्रेक्षक ने बीडीओ को कई निर्देश दिए। प्रेक्षक विनोद कुमार सुमन ने निरीक्षण के क्रम में आरापट्टी पंचायत के मवि कुम्हरा के प्रागंण में पानी लगा पाया जबकि मवि.आरापट्टी,

प्राथमिक विद्यालय आराघाट में शौचालय की स्थिति को देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही चुनाव से पूर्व उसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बीडीओ विनय मोहन झा भी उनके साथ थे। ज्ञात हो कि तटबंध के अंदर महिषी विधानसभा के 80 बूथों का प्रेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी