जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों का हुआ निष्पादन

शनिवार को ओपी परिसर में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद के कई मामलों में सुनवाई कर कुछ मामलों को निष्पादित किया गया। सीओ सुक्रांत राहुल ने बबलू ठाकुर नागो यादव मनोहर ठाकुर बरहसिंहा विलास महतो पतरघट मु मोजीम पतरघट सहित लगभग एक दर्जन जमीनी विवाद की सुनवाई दोनों पक्षों की राय जानने के बाद अपना निर्णय दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:40 PM (IST)
जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों का हुआ निष्पादन
जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों का हुआ निष्पादन

संसू, पतरघट (सहरसा)। शनिवार को ओपी परिसर में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद के कई मामलों में सुनवाई कर कुछ मामलों को निष्पादित किया गया। सीओ सुक्रांत राहुल ने बबलू ठाकुर, नागो यादव, मनोहर ठाकुर, बरहसिंहा, विलास महतो पतरघट, मु मोजीम पतरघट सहित लगभग एक दर्जन जमीनी विवाद की सुनवाई दोनों पक्षों की राय जानने के बाद अपना निर्णय दिया। अंचल निरीक्षक अनिल मिश्र ने कहा कि जमीन मापी के लिए आवेदन देते समय जमीन के मालिकाना हक के कागजात लगाया जाना अनिवार्य है। मौके पर अनि अविनाश कुमार, सरपंच विशुनदेव यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

संसू, बनमाईटहरी (सहरसा): अंचलाधिकारी रंजीत कुमार, ओपी अध्यक्ष अकमल हुसैन की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें सुगमा, ठढि़या सहित अन्य गांव से तीन मामले आए। मौके पर पुअनि मनीष कुमार,अंचल निरीक्षक रामनाथ प्रसाद मौजूद रहे। बख्तियारपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद क्षेत्र सहित विभिन्न गांव से करीब आधे दर्जन जमीन विवाद के मामले आए। जिसमें दोनों पक्षों के दलीलों को सुनते हुए पांच मामलों का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर थाना आने वाले विवाद में दोनों पक्षों से प्राप्त दस्तावेज और दलील सुनने के बाद निर्णय लिया गया है। जमीन विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन जख्मी

संसू, सत्तरकटैया ( सहरसा ): बिहरा थाना क्षेत्र की विशनपुर पंचायत स्थित संतपुर वार्ड नंबर दो में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज पीएचसी पंचगछिया एवं सदर अस्पताल में चल रहा है।

एक पक्ष द्वारा खेत की मेढ़ को लेकर उत्पन्न विवाद में मारपीट करने तो दूसरे पक्ष द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के सुरेश यादव ने बताया कि गांव के ही चंदेश्वरी यादव से खेत की मेढ़ बनाने को लेकर झड़प हो गयी। उसी दौरान उनके समर्थकों द्वारा मारपीट की गई। जिसमें आशीष कुमार च अरुण यदव जख्मी हो गये। दूसरे पक्ष के संतोष यादव ने चुनावी रंजिश को लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे पूर्व मुखिया समेत अन्य पर मारपीट एवं लूटपाट करने का आरोप लगाया है। इस घटना में राजाराम यादव एवं उनके पुत्र संतोष यादव जख्मी हो गये। जख्मी पिता पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी