खाद के लिए थाने में किसानों को कटानी पर रही पर्ची

संसू, सोनवर्षा राज (सहरसा)। किसानों को लगातार खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:37 PM (IST)
खाद के लिए थाने में किसानों को कटानी पर रही पर्ची
खाद के लिए थाने में किसानों को कटानी पर रही पर्ची

संसू, सोनवर्षा राज (सहरसा)। किसानों को लगातार खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी किसानों की भीड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान भवन तथा लगमा स्थित इफको सेंटर के बाहर सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए लगमा स्थित इफको सेंटर को पूर्ण बंद रखा गया। लेकिन किसान खुलने के इंतजार में भूखे प्यासे शाम तक डटे रहे। जबकि प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान पहुंचे किसानों को पुलिस प्रशासन के देखरेख में स्थानीय थाना परिसर में किसानों का पुर्जा काट कर वितरण करवाया गया। बताते चले कि इन दिनों खाद की किल्लत के वजह से किसान काफी परेशान हैं। आलम ये है कि क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिशत किसान ही अपनी बोआई कर पा रहे है। जबकि अन्य 40 प्रतिशत किसान के खेत मे पानी लगे होने की वजह से खेती नही कर पा रहे हैं। खाद की किल्लत के विरोध में किसान सभा ने दिया धरना

संसू, सौरबाजार (सहरसा): प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को सात सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड किसान सभा के सदस्यों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष केशव मेहता की अध्यक्षता में आयोजित दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अन्नदाता खाद बीज के लिए भटक रहे हैं। खाद के दुकान पर किसान पुलिस से लाठी खा रहे हैं। दुकानदार कालाबाजारी कर ऊंची कीमत पर चोरी छिपे खाद बेचने में लगे हुए हैं। खाद कालाबाजारी के जांच के नाम पर अधिकारी दिखावा कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि प्रशासन खाद संकट को जल्द दूर करेगी तो भूख हड़ताल किया जाएगा। धरना को प्रखंड सचिव विद्यानंद यादव, जिला सचिव कुलानंद कुमार, रमेश यादव, जगदेव शर्मा, मु. जुबेर, बलराम यादव, दयानंद यादव, बद्री राम, मनोज पासवान, रमेश शर्मा, मु. युसूफ, रामबहादुर भगत, रूपेश कामत समेत अन्य लोगो ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी