सहरसा : खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत

क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में 29 अगस्त से चल रहे खेल पखवाड़े के समापन पर विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM (IST)
सहरसा : खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत
सहरसा : खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत

सहरसा। क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में 29 अगस्त से चल रहे खेल पखवाड़े के समापन पर विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। जबकि कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रांतीय मंत्री अमित ठाकुर, प्रांतीय उपाध्यक्ष रोशन सिंह धोनी एवं सुमनचंद, जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विजय सिंह, भाजपा नेता प्रो. गौतम कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख संग्राम सिंह एवं सागर राय आदि उपस्थित थे। कबड्डी बालक में विजेता जय हिद कबड्डी अकेडमी सहरसा, उपविजेता खोजरी, सिमरीबख्तियारपुर, बालिका में विजेता बनगांव, उपविजेता केंद्रीय विद्यालय सहरसा साथ शतरंज, कैरम, रोड रेस में विजेता एवम उपविजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कोरोना वारियर्स डा. रंजेश कुमार सिंह, डा. ब्रजेश कुमार, डा. आरके रवि ,आप नेता सोहन झा , जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष जाप नेता समीर पाठक, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. विजय गुप्ता, दीपू दुबे, बनगांव ग्रुप के संजय झा को सम्मानित किया गया। कबड्डी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए न्यू जिला कबड्डी संघ के सचिव रुपेश कामत, ,शतरंज के आर्बिटर ओमप्रकाश मुन्ना, सुश्री प्रेरणा सिंह ,कैरम के आर्बिटर अमन सिंह को भी सम्मान दिया गया। मौके पर जिला हाकी संघ के सचिव सुनील झा, एथलेटिक्स कोच उदय मेहता, मुन्ना कुमार, फुटबाल कोच नीतीश मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सचिव अखिलेश कुमार सिंह टूटू, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर झा, समाजसेवी भगवान राय ,जाप नेता पिटू पराशर ,जिला रस्साकशी संघ के अध्यक्ष विप्लव रंजन ,जिला वुशु संघ के अध्यक्ष रूपक कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षा सुरेश प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे । यह जानकारी क्रीड़ा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोशन सिंह धोनी ने दिया

chat bot
आपका साथी