कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन जारी

कार्यपालक सहायकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी है। डीएम ने इन्हें कार्य पर लौटने का निर्देश दिया था लेकिन सहायक संघ के आह्वान पर हड़ताल जारी रखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 06:50 PM (IST)
कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन जारी
कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन जारी

सहरसा। कार्यपालक सहायकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी है। डीएम ने इन्हें कार्य पर लौटने का निर्देश दिया था, लेकिन सहायक संघ के आह्वान पर हड़ताल जारी रखी गई।

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यपालक सहायकों के नियोजन को रद करने संबंधी विवरणी भेजने का निर्देश दिया है। इसके बाबजूद कार्यपालक सहायक धरना स्थल पर डटे हैं। इस दौरान कई विपक्षी दलों के नेता धरना स्थल पहुंच अपना नैतिक समर्थन दिया। शनिवार को कार्यपालक सहायकों ने धरना स्थल पर हवन कार्यक्रम आयोजित किया।

विभिन्न दलों के नेताओं ने कहा कि कार्यपालक सहायकों की सभी मांग जायज है। सरकार को अविलंब इनकी सभी मांगों को मान हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए। कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर रहने से आम लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला सचिव संजीव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि विगत 10 वर्षों से सभी सरकारी विभागों में कार्यों का सफलतापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से कार्यपालक सहायक कार्य का संपादन करते आ रहे हैं। जिससे राज्य सरकार को देश का पहला डिजिटल स्टेट होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसके बावजूद सरकार उन्हें आउटसोर्सिंग एजेंसी के हाथों में सौंप रही है। यह व्यवस्था कार्यपालक सहायकों को कहीं से भी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनके हड़ताल को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दवाब बनाया जा रहा है। संघ इस दवाब के आगे नहीं झुकेगा एवं सभी साथी संगठित होकर अपने हक की लडाई लडने के लिए तैयर हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सम्मान पूर्वक राज्य संघ से वार्ता नहीं होती है तबतक हडताल से वे सभी वापस नहीं जाएंगे। धरना में उपाध्यक्ष संजीत कुमार झा, आयुष कुमार, सदस्य अरविन्द कुमार, आशीष कुमार खां, अमित कुमार झा, आयुष कुमार, विश्वजीत कश्यप, संयुक्त सचिव अजीत कुमार वर्मा, पिन्टु कुमार, भाष्कर कुमार, महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी रूबी कुमारी, संध्या कुमारी, मीनू कुमारी, सुधा कुमारी आदि शामिल थे। वहीं सीपीआई नेता ओमप्रकाश नारायण, राजद नेता रितेश रंजन, फ्रेंड्स आफ आनंद के महासचिव राजन आनंद सहित दर्जन राजनीतिक कार्यकर्ता मौजदू थे।

chat bot
आपका साथी