छुआछूत मिटाने के लिए संघर्ष करते रहे रविदास

शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास धार्मिक न्यास मंदिर के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास जी महराज का 644वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से श्रद्धालुओं साधु- महात्माओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:06 PM (IST)
छुआछूत मिटाने के लिए संघर्ष करते रहे रविदास
छुआछूत मिटाने के लिए संघर्ष करते रहे रविदास

सहरसा। शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास धार्मिक न्यास मंदिर के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास जी महराज का 644वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से श्रद्धालुओं, साधु- महात्माओं ने भाग लिया। रविदास जी की तस्वीर और गाजे- बाजे के साथ शहर में भव्य झांकी निकाली गई और बाद में मंदिर परिसर में भजन- कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया।

मौके पर पूर्व विधायक अरूण कुमार ने कहा कि संत रविदास समाज मे छुआछूत मिटाने के लिए अपनी गीतों से माध्यम से अनवरत संघर्ष किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास समाज में गैर बराबरी के खिलाफ थे। इसके लिए उन्होंने लोगों को हमेशा जागरूक करने का प्रयास किया। जन्मोत्सव समारोह को न्यास मंदिर के अध्यक्ष चंदेश्वरी राम, सचिव महेश्वरी राम, संगीता सिंह, राजेश रंजन, बंटी कुमार, डीएसएस जिलाध्यक्ष मिथिलेश यादव आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व गायक उमेश भारती, तबला वादक श्याम कुमार आदि ने लोगों को संत रविदास की मधुर गीतों से भावविभोर कर दिया। गीता देवी ने प्रवचन के माध्यम से उनके विचारों और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर विलक्षण दास, दामोदर राम, गंगा राम, सजन कुमार राम, मनोज राम, फुलेश्वर राम, सत्यनारायण साह, महेंद्र साह, सुमन राम, दिनेश राम, उपेंद्र राम, नाथो राम, शंकर राम, रमेश राम आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में मनी संत रविदास जयंती

सहरसा। शनिवार को माघी पूर्णिमा के दिन पंडित राजेन्द्र मिश्र कांग्रेस भवन में मध्यकाल के महान संत और दार्शनिक विचारक कवि भक्त रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय भजन कीर्तन गायकों द्वारा निर्गुण परम्परा को याद करते हुए रैदासी भजन के द्वारा महान साधक संत शिरोमणि रविदास जी को स्मरण किया गया। समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विधानंद मिश्र, राम सागर पांडे, चमक लाल यादव, मजनूं हैदर अली कैश, मो. नईमुददीन, सत्य नारायण चौपाल, पंकज कुमार सिंह, महिला नेत्री प्रतिभा चौधरी ,वीरेन्द्र पासवान, दिवाकांत गिरी, ग़यासुद्दीन ़खां , जटाशंकर कुमार , भाई भवेश भारत , कृष्ण चन्द केशव, त्रिलोक पासवान, रामानन्द कुमार , हरिलाल आदि ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए संत रविदास के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी