सहरसा : सराहनीय सेवा के लिए आनंद को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए सहरसा जिला बल के पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार सिंह का चयन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 05:02 PM (IST)
सहरसा : सराहनीय सेवा के लिए आनंद को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक
सहरसा : सराहनीय सेवा के लिए आनंद को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

सहरसा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए सहरसा जिला बल के पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार सिंह का चयन किया गया है। बिहार के 21 पुलिस पदाधिकारियों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। यह पदक न्यूनतम 20 वर्षों की सेवा अवधि में बिना किसी सजा या चेतावनी के स्वच्छ सेवा अभिलेख रहने पर प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद जिला पुलिस बल में हर्ष का माहौल है। आनंद कुमार सिंह यहां रक्षित अवर निरीक्षक वन व टू के पद पर कार्यरत हैं।

---

31 साल की सेवा में 251 पुरस्कार

----

औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना के तिलौती गांव निवासी आनंद कुमार सिंह 31 साल पहले 1990 में पुलिस सेवा में आए। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव जीवन में आए लेकिन उन्होंने हमेशा कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया। यही कारण है कि उन्हें 31 साल की सेवा में 251 पुरस्कार मिले हैं। वो बताते हैं कि शांति दिमाग व सेवा भाव के साथ हमेशा ड्यूटी की। कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। आज तक की सेवा में जो भी वेतन मिला उस पर अपना गुजारा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा भाव के सथ काम करने पर कभी दुविधा नहीं होती। जो फर्ज कहता है वो काम करते रहे।

----

लिपि सिंह का मिला सहयोग

----

आनंद कुमार सिंह बताते हैं कि इस पुरस्कार के लिए कई बार नाम भेजा गया परंतु उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बाद एसपी लिपि सिंह ने व्यक्तिगत रुचि लेकर उनका नाम भेजा और हमेशा प्रोत्साहित करती रहीं। जब उनका चयन हो गया तो सर्वप्रथम एसपी ने ही उन्हें सूचना देते हुए बधाई दी। इधर एसपी लिपि सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रपति पदक के लिए चयन सेवा की मिसाल है। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को इससे सीख लेने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी