दिहाड़ी मजदूरों के बीच गहरा रही भूखमरी की समस्या : रितेश

सहरसा। कोरोना वायरस जैसे महामारी को लेकर देश जहां 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:40 PM (IST)
दिहाड़ी मजदूरों के बीच गहरा 
रही भूखमरी की समस्या : रितेश
दिहाड़ी मजदूरों के बीच गहरा रही भूखमरी की समस्या : रितेश

सहरसा। कोरोना वायरस जैसे महामारी को लेकर देश जहां 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। वहीं अब लॉकडाउन के चलते गरीबों के बीच भूखमरी की समस्या गहराने लगा है। खासकर दिहाड़ी मजदूर, जो प्रतिदिन काम करते हैं, तभी उनके परिवार का गुजारा चलता है ऐसे परिवार में भोजन संकट व नवजात शिशु को दूध की समस्या पैदा होने लगी है। इसको लेकर पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन द्वारा संस्था दस्तक के माध्यम से मंगलवार से लंगर की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में रितेश रंजन ने कहा कि लंगर की शुरुआत का मकसद यह है कि इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, साथ ही लंगर में खाने वाले व्यक्तियों की सूची बना कर उसे चिन्हित किया जाएगा ताकि उन्हें भोजन सामग्री उनके घर पर भी भेजी जा सके। इस व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए वॉलिटियर की एक टीम तैयार की जा रही हैं। जो सोशल डिस्टेंस को मेनटेन कराते हुए लोगों को भोजन कराने में मदद करेंगे। इस संबंध में दस्तक के अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि लंगर के दौरान भी लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। यह लंगर की व्यवस्था तब तक चलती रहेगी जब तक की हम लोग इस महामारी से मुक्त नहीं हो जाते हैं। इसकी व्यवस्था हाईस्कूल मैदान सिमरी बख्तियारपुर में की जाएगी। इस मौके पर अशोक भगत, राजा कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी