जनप्रतिनिधि घूम-घूमकर दे रहे हैं लोगों को जानकारी

सहरसा। क्षेत्र के काशनगर सोहा व बडंगाव पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष मुखिया सहित युवकों द्वारा मह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:10 PM (IST)
जनप्रतिनिधि घूम-घूमकर दे 
रहे हैं लोगों को जानकारी
जनप्रतिनिधि घूम-घूमकर दे रहे हैं लोगों को जानकारी

सहरसा। क्षेत्र के काशनगर, सोहा व बडंगाव पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष, मुखिया सहित युवकों द्वारा महादलितों की बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को करोना वायरस से बचाव के तरीकों की जानकारी देने के साथ ही हाथों की सफाई के लिए साबुन, डिटोल तथा सैनिटाइजरों का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को एक ओर जहां सोहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजय साह एवं मुखिया मिलन कुमार पासवान द्वारा रजबड़ा महादलित टोला में घर-घर जाकर साबुन डिटोल का वितरण किया गया। वहीं काशनगर पंचायत के मुखिया डा. शैलेंद्र प्रसाद मेहता तथा बड़गांव पंचायत के विभिन्न गली-मुहल्लों में युवा समाज सेवी राजेश रंजन झा समेत अन्य युवकों द्वारा द्वारा सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण किया गया। मौके पर पैक्स कार्यकारिणी के सदस्य प्रशांत सिंह उर्फ गुड्डू, दिलीप कुमार सिंह, बौआ खां, सुबोध कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी