प्रधानाध्यापक ने हड़ताली शिक्षकों पर लगाया धमकी देने का आरोप

सहरसा। हाटी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बाराही के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार राय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:20 PM (IST)
प्रधानाध्यापक ने हड़ताली शिक्षकों 
पर लगाया धमकी देने का आरोप
प्रधानाध्यापक ने हड़ताली शिक्षकों पर लगाया धमकी देने का आरोप

सहरसा। हाटी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बाराही के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार राय ने विद्यालय के शिक्षक एवं आंदोलनरत शिक्षक संघ के दर्जनों शिक्षकों पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापक ने शिक्षा अधिकारियों को दिए अपने पत्र में बताया है कि संघ के द्वारा 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के बाद वे अपने विद्यालय में शैक्षणिक कार्य का संचालन कर रहे थे। हड़ताल से अलग रहकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। उसी समय विद्यालय के शिक्षक सुमन कुमार सिंह और आंदोलनरत दर्जनों शिक्षक पहुंचकर विद्यालय से बाहर कर ताला लगा दिया। शिक्षकों ने विद्यालय खोले जाने पर जान मारने की धमकी भी दी। समान काम समान वेतन की मांग पर जब तक आंदोलन चलता रहेगा तब तक विद्यालय नहीं खोले जाने की बात कही। प्रधानाध्यापक ने शिक्षा अधिकारी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड संयोजक कामेश्वर सिंह आजाद ने कहा कि शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक को किसी तरह की धमकी नहीं दी है। सम्मानजनक तरीके से पेश आकर आंदोलन में साथ देने का आग्रह किया गया है।

chat bot
आपका साथी