मुखिया के पति से मांगी रंगदारी

सहरसा। थाना क्षेत्र के खजुराहा पंचायत की मुखिया चंडिका देवी के पति से गुरुवार की देर रात म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:06 PM (IST)
मुखिया के पति से मांगी रंगदारी
मुखिया के पति से मांगी रंगदारी

सहरसा। थाना क्षेत्र के खजुराहा पंचायत की मुखिया चंडिका देवी के पति से गुरुवार की देर रात मोबाइल पर दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। मुखिया के पति अरुण महतो ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि मोबाइल संख्या 9693274868 से मोबाइल संख्या 9570505263 पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया तथा गाली गलौज करते हुए 12 बजे तक दो लाख रुपये पहुंचाने को कहा गया। पैसा नहीं पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा गया। उक्त बाबत थाना अध्यक्ष अकमल हुसैन ने कहा कि आवेदन मिला है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी