गोट प्लेग टीकाकरण अभियान शुरू

कटिहार। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शुक्रवार से गोट प्लेग टीकाकरण अभियान शुरु कर दिया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:29 PM (IST)
गोट प्लेग टीकाकरण अभियान शुरू
गोट प्लेग टीकाकरण अभियान शुरू

सहरसा। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शुक्रवार से गोट प्लेग टीकाकरण अभियान शुरु कर दिया गया है। इस टीकाकरण अभियान के तहत प्रखंड के 40 हजार बकरियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में किये गये पशु जनगणना में प्रखंड के कुल 14 पंचायतों में 49 हजार 889 बकरी की संख्या पायी गई है। तेज बुखार के साथ-साथ सर्दी और दस्त जैसी छोटी-छोटी बीमारियों से बकरे की हो रही मौत की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 15 दिवसीय गोट प्लेग टीकाकरण अभियान चलाया गया है। 21 फरवरी से आगामी छह मार्च तक जारी इस अभियान में 20 कर्मी को लगाया गया है।

----

फोटो: 21 एसएआर 9

गोट प्लेग टीकाकरण अभियान के तहत प्रखंड के 40 हजार बकरियों का टीकाकरण करने हेतु विभागीय द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में 20 प्राइवेट कर्मी को लगाया गया है।

डॉ. शिवशरण पंत, नोडल पदाधिकारी सह पशु चिकित्सक, पशु चिकित्सा केन्द्र विशनपुर।

chat bot
आपका साथी