2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी : डॉ. प्रेम कुमार

सहरसा। बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:14 PM (IST)
2022 तक किसानों की आय
होगी दोगुनी : डॉ. प्रेम कुमार
2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी : डॉ. प्रेम कुमार

सहरसा। बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। किसानों को फसल का दुगुना लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित है।

बिहार सरकार राज्य में कृषि के अलावे मत्स्यपालन और डेयरी के जरिये लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उक्त बातें गुरुवार की देर शाम मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, अगवानपुर में 79 लाख 55 हजार रुपये की लागत से निर्मित फलों व सब्जियों के प्रसंस्करण और संरक्षण के प्रायोगिक ज्ञान इकाई के उद्घाटन करने के उपरांत समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक कर आधुनिक तकनीक से खेती कराने एवं समय-समय पर वैज्ञानिक परामर्श देने का आग्रह किया। मंडन भारती कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश सिंह ने कहा कि कृषि शिक्षा, शोध, प्रसार एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में नियोजन, विकास, समन्वय और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय परिवार सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर की भागीदारी एवं प्रयासों से स्नातक स्तर पर छात्रों को कौशल उन्मुख हस्त शिल्प प्रशिक्षण देने की जानकारी दी। कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मंत्री एवं अतिथियों को बुके एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव, जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक यदुनंदन प्रसाद मंडल अध्यक्ष, अभिषेक पांडे समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी