प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष के घर से नकदी समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के मैना ग्राम में गुरुवार की रात जदयू प्रदेश के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:03 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:06 PM (IST)
प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष के घर से नकदी समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी
प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष के घर से नकदी समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के मैना ग्राम में गुरुवार की रात जदयू प्रदेश के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहपाठी रहे इंजीनियर नरेंद्र सिंह के घर समेत तीन घरों को चोरों ने निशान बनाया। इंजीनियर नरेंद्र सिंह के मुख्यद्वार और कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये, जेवरात, कपड़े व जमीन के कागजात समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।

इसकी जानकारी शुक्रवार को फूल तोड़ने गई एक छात्रा की जब नजर टूटी कुंडी पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक सदानंद सिंह ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। उधर, यह सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सदल-बल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। तत्पश्चात श्वानदस्ता टीम को मंगाया गया और उसकी मदद से गांव के ही चंदन सिंह को हिरासत में ले लिया गया।

बताते चलें कि जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सवर्ण आयोग के पूर्व सदस्य इंजीनियर नरेंद्र सिंह दो माह से पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गये हुए हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि 50 हजार नकदी समेत अन्य सामानों की चोरी हुई है। इधर, इसकी जानकारी मिलने पर उनके चचेरे भाई हरेंद्र सिंह और टुड्डू कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई का अनुरोध किया। वहीं सदर थाना के सर्किल इंस्पेक्टर आरके सिंह भी पहुंचे तथा श्वानदस्ता के साथ मामले की जांच की। चोरों ने गजेंद्र सिंह एवं अरविद सिंह के तीन मोटर की चोरी कर ली। सदर अंचल इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिदु पर जांच कर रही है। एक को हिरासत में लिया गया है।

chat bot
आपका साथी