भाजपा की 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति गठित

सहरसा। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति का गठन कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 03:33 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 03:33 PM (IST)
भाजपा की 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति गठित
भाजपा की 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति गठित

सहरसा। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति का गठन कर लिया गया है।

यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया है कि 29 पदाधिकारी समेत 91 सदस्यों की एक जिला कार्यसमिति गठित की गई है। इसमें जिला कार्यसमिति के सदस्य, आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में जिले के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा कार्यसमिति में जिले के सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल किये गये हैं।

जारी सूची के अनुसार, उपाध्यक्ष के रूप में रूद्र नारायण ठाकुर, प्राणमोहन सिंह, नमिता पाठक, डॉ. रविन्द्र सिंह, श्यामल पोद्दार, आशुतोष खां और मीरा रंजन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महामंत्री के पद पर श्रीकृष्ण झा, दिनेश यादव, अरूण कुमार चौधरी को, मंत्री के पद पर विपिन प्रकाश, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, राजीव रंजन साह, संजीव भगत, विजय गुप्ता, यशपाल कौर और विमला पासवान का मनोनयन किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश दास, मीडिया प्रभारी के रूप में जितेन्द्र सिंह, सह प्रभारी के रूप में रंजीत चौधरी का मनोनयन किया गया। वहीं प्रवक्ता के पद पर पूर्व जिला पार्षद अमीर राम, मनोज यादव, बालकृष्ण दास पप्पू, विनय झा और राजेश गुप्ता का मनोनयन हुआ, जबकि लक्ष्मीकांत झा कार्यालय मंत्री बनाए गए। जिलाध्यक्ष ने कार्यसमिति में शामिल सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी