दिल्ली सरकार की घोषणा अनुरूप मिलेगी मुआवजा राशि: शत्रुघ्न साह

सहरसा: रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू नरियार जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर सा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 07:31 PM (IST)
दिल्ली सरकार की घोषणा अनुरूप 
मिलेगी मुआवजा राशि: शत्रुघ्न साह
दिल्ली सरकार की घोषणा अनुरूप मिलेगी मुआवजा राशि: शत्रुघ्न साह

सहरसा: रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू नरियार जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। दिल्ली अग्निकांड में नरियार के सात मजदूरों की हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्तर से जो संभव होगा उतनी मदद की जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की सरकार ने मृतक के आश्रितों को दस-दस लाख रूपए देने की घोषणा की थी। जिसमें दो-दो लाख रुपये मृतक के आश्रितों को भेज दी गयी है। शेष मुआवजा की राशि के लिए वे दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी आपके साथ है और रहेगी। नरियार पंचायत में मृतक मजदूरों के आश्रितों से मिलकर उनके परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए धैर्यपूर्वक रहने की सलाह दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा से भी बातचीत कर पीड़ित परिजनों को हर संभव सहयोग करने की बात कही। आम आदमी पार्टी के जोनल अध्यक्ष डा. अवनीश कर्ण ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति हमदर्दी जतायी। उनके साथ जोनल सचिव विशाल कुमार पचेरिया, जिलाध्यक्ष कुमार अमृतराज, मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार सिंह, जीवन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सचिव जितेन्द्र कुमार, सुपौल जिलाध्यक्ष डा. आरपी रमण, उपाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, नवहटटा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत शर्मा, मुन्ना पासवान, मोहन दास, जितेन्द्र शर्मा, मगलू सादा, सुमन कुमार, बैजनाथ कुमार, सुरेश शर्मा, डा. एजाज अहमद, मो. इश्तियाक आलम, अब्दुल खालिद, मो. अफरोज, मो. मुंजीर सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी