सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी आवश्यक: मेजर पीके सिंह

सहरसा। रविवार को सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 07:22 PM (IST)
सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी आवश्यक: मेजर पीके सिंह
सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी आवश्यक: मेजर पीके सिंह

सहरसा। रविवार को सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम चरण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 1 दिसंबर 19 से 15 दिसंबर 19 तक सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले छात्र व एनसीसी कैडेटसों को सम्मानित किया गया।

छात्रों को सम्मानित करते हुए एनसीसी अधिकारी मेजर डा. पीके सिंह ने कहा कि कॉलेज परिसर सहित पूरे शहर में साफ-सफाई कार्य करने में कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित एनसीसी कैडेटसों ने सक्रिय भागीदारी कर अपनी सामाजिक जिम्मेवारियों का निर्वहन किया है। यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में कुरीतियों को दूर करने में युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। गंदगी की सफाई से मन की गंदगी भी दूर होती है। कॉलेज द्वारा अब तक जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, क्लीनैश ड्राइव, श्रमदान, क्लीनिग आफ पब्लिक पार्क, सेमिनार, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, प्लोगिग, हैंडवाश डे सहित अन्य कई कार्य किए गए। सम्मानित होनेवाले कैडेट्सों में रूपेश कुमार, गौरव कुमार, सत्यम कुमार, विभीषण कुमार, आदित्य कुमार, रघुनंदन राम, बादल कुमार, विष्णु कुमार, हिमांशु कुमार, रवि कुमार, सागर कुमार, नंदकिशोर कुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी