13 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 55 प्रतिशत हुआ मतदान

सहरसा। प्रखंड के 13 पंचायत पैक्स अध्यक्ष एवं विभिन्न कोटि के सदस्य पद के लिए मतदान शुक्रवार को च

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 05:58 PM (IST)
13 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 
55 प्रतिशत हुआ मतदान
13 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 55 प्रतिशत हुआ मतदान

सहरसा। प्रखंड के 13 पंचायत पैक्स अध्यक्ष एवं विभिन्न कोटि के सदस्य पद के लिए मतदान शुक्रवार को चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के कारण शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सुबह होते ही मतदाताओं की लंबी कतार मतदान केंद्रों पर लग गयी। मौसम का मिजाज विपरीत होने के बावजूद मतदाताओं के हौसले में कमी नहीं आई। बकुनियां पंचायत में महिलाओं की लंबी कतार रही। खरका-तेलवा पंचायत मध्य विद्यालय तेलवा मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी ने दूसरे पर अपने समर्थकों से बोकस मतदान कराए जाने की शिकायत दर्ज की। वहीं शाहपुर में दो प्रत्याशी के समर्थक के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विवेक रंजन पुलिस बल के साथ लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। चंद्रायण, खरका-तेलवा, सत्तौर में मतदान का प्रतिशत बढ़ा रहा। चुनाव आ‌र्ब्जबर मधेपुरा के जिला खनन पदाधिकारी अजिताभ कुमार ने भी कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रखंड कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में अधिकारी व कर्मचारी डटे रहे। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते दिखे।

chat bot
आपका साथी