पैक्स चुनाव में 12 पुराने चेहरे पर मतदाताओं ने जताया भरोसा

सहरसा। प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव का मतग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 05:55 PM (IST)
पैक्स चुनाव में 12 पुराने चेहरे पर मतदाताओं ने जताया भरोसा
पैक्स चुनाव में 12 पुराने चेहरे पर मतदाताओं ने जताया भरोसा

सहरसा। प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव का मतगणना किया गया। जिसके बाद सभी परिणाम देर रात घोषित किया गया। चुनाव जितने वालों में अधिकांश चेहरे पुराने हैं। चुनाव में कुल 13 निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मैदान में उतरे थे। जिसमें से 12 ने अपनी जीत दर्ज की। जबकि दो महिलाएं भी इस बार पैक्स अध्यक्ष बनीं है।

प्रखंड चुनाव कार्यालय के अनुसार सुहथ पंचायत से दिलीप कुमार, गम्हरिया पंचायत से सुनील कुमार, खजुरी पंचायत से संतोष कुमार, बैजनाथपुर पंचायत से अरविद कुमार, तीरी पंचायत से राजेन्द्र यादव, चंदौर पूर्वी पंचायत से शिवनंदन यादव, चंदौर पश्चिम पंचायत से सुरेन्द्र भगता, कांप पूर्वी पंचायत से कंचन देवी, कांप पश्चिम पंचायत से यशवंत कुमार, सहुरिया पूर्वी पंचायत से उपेन्द्र यादव, सहुरिया पश्चिम पंचायत से संतोष कुमार उर्फ गब्बर यादव, सौरबाजार पंचायत से पवन कुमार, अजगेवा पंचायत से सुशील कुमार फौजी, नादो पंचायत से दशरथ यादव, रामपुर पंचायत से सुभाष यादव, रोता पंचायत से रूमा देवी, कढैया पंचायत से सुनील कुमार मेहता पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं। सभी जीते हुए पैक्स अध्यक्ष को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सोनिया ढनढनिया ने प्रमाण पत्र दिया। सुबह से ही मतगणना केन्द्र पर अंचल अधिकारी श्रीनिवास, थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, पुअनि द्रबेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी में थी। देर शाम एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी