पैक्स अध्यक्ष के 17 पद के लिए हैं 57 प्रत्याशी

सहरसा। प्रखंड में ग्यारह दिसम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव में 17 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 57 प्रत्याश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:03 PM (IST)
पैक्स अध्यक्ष के 17 पद के लिए हैं 57 प्रत्याशी
पैक्स अध्यक्ष के 17 पद के लिए हैं 57 प्रत्याशी

सहरसा। प्रखंड में ग्यारह दिसम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव में 17 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें 13 निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष भी चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रखंड चुनाव कार्यालय के अनुसार, सबसे अधिक रोता खेम पंचायत में छह प्रत्याशी, सुहथ, कांप पश्चिम, गम्हरिया पंचायत में पांच-पांच प्रत्याशी, रामपुर, अजगेबा, सहुरिया पश्चिम पंचायत में चार-चार प्रत्याशी, कढैया, सौरबाजार, कांप पूर्वी, चंदौर पश्चिम पंचायत में तीन-तीन प्रत्याशी, खजुरी, बैजनाथपुर, तीरी, चंदौर पूर्वी, सहुरिया पूर्वी, नादो पंचायत में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। पैक्स चुनाव में सबसे अधिक 2896 मतदाता कढैया पंचायत में हैं। सबसे कम बैजनाथपुर पंचायत में 925 मतदाता हैं। प्रखंड के बीस भवन में 50 बूथ पर 31,836 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से की जा रही है। प्रत्याशियों को चुनावचिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी