आरापट्टी मुखिया करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

सहरसा। आगामी 18 और 19 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 05:43 PM (IST)
आरापट्टी मुखिया करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व
आरापट्टी मुखिया करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

सहरसा। आगामी 18 और 19 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहरसा जिला का प्रतिनिधित्व प्रखण्ड क्षेत्र के आरापट्टी पंचायत की मुखिया शांति कुमारी करेगी। उनके चयन पर प्रखंड मुखिया संघ के मध्य नरेश कुमार, सचिव शिवेन्द्र ¨सह जीसू, पवन देवी, मोना देवी, नौशाबा खातून, आशा देवी, चन्द्रप्रभा देवी, प्रतिमा देवी, मोहिता आर्या, साइना परवीन सहित प्रखंड के अन्य मुखिया ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। मुखिया ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पंचायत विकास योजना में लैंगिक संवेदनशीलता का आयोजन, पंचायत राज संस्थान समूहों का अभिसरण एवं आजीविका के माध्यम से गरीबी उन्मूलन में पंचायत राज संस्थाओं की भूमिका आदि विषयों पर परिचर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। सहरसा जिला से ग्राम पंचायत आरापट्टी की मुखिया के नाम की अनुशंसा प्रखंड विकास पदाधिकारी महिषी एवं जिला पंचायत राज विभाग, सहरसा द्वारा किया गया था। संगोष्ठी में बिहार राज्य के अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सुपौल, वैशाली, भोजपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना व पश्चिमी चंपारण जिला से भी एक-एक मुखिया प्रतिनिधि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मिलित होंगे।

chat bot
आपका साथी