पूर्व सीओ व सीआई पर रिपोर्ट दर्ज

सहरसा। अंचल में महादलित विकास योजना की दो लाख सरकारी राशि गबन करने के मामले में पूर्व सीअ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:44 PM (IST)
पूर्व सीओ व सीआई पर रिपोर्ट दर्ज
पूर्व सीओ व सीआई पर रिपोर्ट दर्ज

सहरसा। अंचल में महादलित विकास योजना की दो लाख सरकारी राशि गबन करने के मामले में पूर्व सीओ, एवं सेवानिवृत्त सीआई सहित अन्य पर कोर्ट नालिसी के आधार पर थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। सलखुआ थाने में दर्ज मामले में तत्कालीन अंचल अधिकारी मो. फैयाज अख्तर, सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी सह सीआई सुरेंद्र यादव, जमींदार पुरेन्द्र मिश्र, विजेंद्र यादव पर गबन का मामला दर्ज किया गया है। इन पर 10 भूमिहीन महादलित को जमीन का फर्जी पर्चा देकर सरकारी राशि का गबन करने का आरोप है। दो वर्ष पूर्व पर्चा मिलने के बाद भी बेघर रहने पर महादलित लाभुक इटहरी के रीना देवी, नागो सादा, छलिया देवी, रंजन देवी, अर¨वद सादा, यूरिया देवी, निरंजन सादा, मुखी सादा, कुशमा देवी और सहोगिया देवी ने कोर्ट में नालिसी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर बनमा ओपी को अनुसंधान के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी