नहीं रहे जदयू नेता मु. इसराईल राईन

सहरसा। शहर के इस्लामियां चौक निवासी जदयू नेता व पूर्व विधान पार्षद मु. इसराईल राईन का निधन स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:17 PM (IST)
नहीं रहे जदयू नेता मु. इसराईल राईन
नहीं रहे जदयू नेता मु. इसराईल राईन

सहरसा। शहर के इस्लामियां चौक निवासी जदयू नेता व पूर्व विधान पार्षद मु. इसराईल राईन का निधन सोमवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान हो गया। वे 69 वर्ष के थे। वे अपने पीछे आठ पुत्र एवं छह पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पीटल में चल रहा था। वे शुरू से ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। शहर के बंगाली बाजार में उनका होटल कोसी निवास भी है। इनके निधन की सूचना मिलते ही उनके घर शुभचितकों का तांता लगा हुआ है। वे वर्ष 2009 में लोजपा के समर्थन से पहली बार विधान पार्षद बने। विधान पार्षद कार्यकाल में ही उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू का दामन थाम लिया। इसके बाद वे निरंतर जदयू के ही साथ रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में ही घर के बगल में 10 कट्ठा जमीन दानकर मदरसा खोला और अपनी मां बीबी हाकमिन के नाम पर आज मदरसा दारूल ऊलूम हाकमिन बनात चल रहा है। वे विधान पार्षद कार्यकाल के दौरान विधायक योजना अनुशंसित प्रबंधन समिति के चेयरमेन भी रहे। इनके निधन पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव, पूर्व सांसद सह जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन, किशोर कुमार मुन्ना, संजीव झा, सुरेंद्र यादव, नप के पूर्व चेयरमेन श्याम सुंदर साह, हरिहर प्रसाद गुप्ता, राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, प्रदेश महासचिव रंजीत यादव, छत्री यादव, मु. नईमउद्दीन, मो. हदीश, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष झा, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विद्यानंद मिश्र, सीपीआई के ओमप्रकाश नारायण, सीपीएम के विनोद कुमार, जाप जिलाध्यक्ष महबूब आलम जीबू, विजेन्द्र झा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल पुत्र मो. सलाउद्दीन, क्यामउद्दीन, जिया उद्दीन, मो. मोहीउद्दीन, मो. मुस्तुफा, मो. अली, उमर के प्रति सहानुभूति जतायी है। उनके पुत्र युवा जदयू जिलाध्यक्ष मो. मोहीउद्दीन राईन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दिन के एक बजे के बाद किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी