तालाब में तब्दील हुआ पटोरी-नवहट्टा मार्ग

सहरसा। लगातार जारी बारिश से पटोरी-नवहट्टा मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। दूसरी ओर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:32 PM (IST)
तालाब में तब्दील हुआ 
पटोरी-नवहट्टा मार्ग
तालाब में तब्दील हुआ पटोरी-नवहट्टा मार्ग

सहरसा। लगातार जारी बारिश से पटोरी-नवहट्टा मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। दूसरी ओर इस मार्ग में बने बड़े-बड़े गढ्डों में पानी भरने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अबतक आधा दर्जन ई-रिक्शा और दुपहिया वाहन सड़क पर जलजमाव के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुका है। दो प्रखंड को जोड़ने एवं कोसी बांध तक जाने का एकमात्र मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग से छोटे बड़े वाहनों के साथ-साथ बांध मरम्मत कार्य के लिए बोल्डर आदि लदे वाहनों की दिनरात परिचालन जारी है। वहीं बाढ़ से निपटने के लिए न सिर्फ कोसी बांध की निगरानी की जा रही है बल्कि स्पर पर बढ़ते पानी के दबाव से क्षतिग्रस्त हो रहे बांध की मरम्मत को लेकर कार्य भी जारी है। ऐसे में जर्जर और गढ्डे में तब्दील पटोरी-नवहट्टा मुख्य मार्ग पर जलजमाव कोसी बांध की मरम्मत में बाधक बन सकता है।

इस बाबत पंचगछिया निवासी पूर्व पार्षद प्रवीण आनंद, मुखिया सुरेश चौधरी, पूर्व समिति अशोक महतो, ब्रजेश महतो आदि ने बताया कि सघन बस्ती के बीचोंबीच गुजरने वाली इस सड़क में जगह-जगह पर बड़े-बड़े गढ्डे बन गये हैं। बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो जाने से गड्ढे का पता नहीं चल पाता है। इससे अनभिज्ञ राहगीर इस स्थल पर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। दो प्रखंड एवं कोसी तटबंध के अंदर बसे लोगों के लिए जिला मुख्यालय तक जाने के लिए यह एकमात्र मुख्य मार्ग होने के कारण अतिमहत्वपूर्ण है। लोगों ने जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाने का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी