माठा से चौघरा तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ

सहरसा। सुपौल मधेपुरा सहरसा और खगड़िया को जोड़ने के लिए जल्द ही स्टेट हाईवे का निर्माण्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:13 AM (IST)
माठा से चौघरा तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ
माठा से चौघरा तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ

सहरसा। सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया को जोड़ने के लिए जल्द ही स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरू होगा। सुपौल जिले के हरदी चौघाड़ा से खगड़िया जिले के माठा तक जाने वाले स्टेट हाईवे 95 के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह जानकारी देते हुए मधेपुरा के सांसद दिनेशचंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष पहल पर लोक वित्त समिति ने इसकी स्वीकृति दी है। अब इसके निर्माण को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 535 करोड़ की लागत से यह निर्माण कार्य होगा। इस मार्ग में बदला से धनचर के बीच चार उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। जबकि बदला में फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा।

75 किलोमीटर लंबाई वाले स्टेट हाईवे हरदी चौघाड़ा से शुरू होकर आरण, सहरसा, दिवारी, सिमरी बख्तियारपुर, माठा चौक, धमहरा होते हुए मानसी के पास एनएच 31 से जुड़ेगा। इस मार्ग में चार बड़े पुल, 26 छोटे पुल, 52 कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि इस सड़क निर्माण को लेकर बीते कई वर्ष मामला अटका हुआ था।

chat bot
आपका साथी