औरिया पुल संपर्क पथ में बना रेनकट नहीं हो रहा अनुरक्षण

सहरसा। खरका-तेलवा पंचायत के भेलाही भरना से औरिया जानेवाली सड़क में तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत बने पुल का पहुंच पथ पर आवागमन खतरनाक हो गया है। पुल के दोनों तरफ रेनकट बन गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:15 PM (IST)
औरिया पुल संपर्क पथ में बना 
रेनकट नहीं हो रहा अनुरक्षण
औरिया पुल संपर्क पथ में बना रेनकट नहीं हो रहा अनुरक्षण

सहरसा। खरका-तेलवा पंचायत के भेलाही भरना से औरिया जानेवाली सड़क में तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत बने पुल का पहुंच पथ पर आवागमन खतरनाक हो गया है। पुल के दोनों तरफ रेनकट बन गया। रेनकट की लंबाई लगभग पांच फीट चौड़ाई और गहराई 30 फीट तक होने से चार पहिया वाहन का आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन कभी भी रेनकट में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

वर्ष 2018 में शंकर कंस्ट्रक्शन द्वारा पुल का निर्माण शुरू किया गया था। पुल निर्माण के बाद पांच वर्षों तक अनुरक्षण के लिए लगभग आठ लाख 36 हजार की राशि निर्धारित की गई थी। 2018 से 2023 तक प्रतिवर्ष एक लाख 66 हजार 176 रुपये तय किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल या उसके आसपास पथ में कोई कार्य नहीं किया गया है। प्रमुख शमीम अख्तर पप्पू ने पुल पर आवागमन सुलभ रखने के लिए विभागीय अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।

chat bot
आपका साथी