बाढ़ सहायता राशि से वंचित लोगों ने किया सड़क जाम

सहरसा। सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि से वंचित विभिन्न पंचायत के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को सहरसा-दरभंगा रोड नंबर 17 को कुम्हरा के समीप जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:03 PM (IST)
बाढ़ सहायता राशि से वंचित लोगों ने किया सड़क जाम
बाढ़ सहायता राशि से वंचित लोगों ने किया सड़क जाम

सहरसा। सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि से वंचित विभिन्न पंचायत के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को सहरसा-दरभंगा रोड नंबर 17 को कुम्हरा के समीप जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना मिलते ही जलई ओपी प्रभारी संजय दास सदल बल जाम स्थल पर पहुंचे। बाद में सीओ देवनंदन सिंह जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को पूर्ण प्रभावित की रिपोर्ट वरीय अधिकारी को भेजने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि कोसी और बलान नदी के बाढ़ से प्रभावित सभी 11 पंचायत को पूर्ण और चार पंचायत को आंशिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं कर प्रशासन लोगों को परेशान कर रही है। दो दिनों पूर्व प्रभावित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा सीओ सहित जिला के वरीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से लोग सड़क पर उतर गये।

------------------------

पहले मिलती थी राशि

----

कोसी और बलान नदी में बाढ़ से प्रखंड क्षेत्र का 11 पंचायत पूर्ण और चार पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित होता रहा है। पीड़ित परिवार को प्रत्येक वर्ष बाढ़ सहायता राशि पूर्व में दी गई थी, परंतु इस वर्ष बाढ़ सहायता देने में प्रशासन द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप प्रभावित लोग रहा हैं। प्रशासन ने सभी पंचायत के कुल 152 वार्ड में पहले चरण में इनमें से महज 64 वार्ड के लोगों को प्रभावित मानते हुए सहाय्य राशि का भुगतान किया गया। प्रभारी मंत्री के सहरसा आगमन के दौरान मंत्री का बहोरवा चौक पर लोगों ने घेराव कर सभी प्रभावित क्षेत्र को पूर्व की तरह बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की गई थी जिसके बाद मंत्री के दिशा निर्देश पर प्रभावित वार्डों की संख्या 101 कर दी गई। शेष बचे 51 वार्ड के लोग अब भी सहाय्य राशि से वंचित हैं।

----

किस पंचायत से कितने को मिली राशि

------

ऐना के तीन वार्ड के 566, आरापट्टी के सात वार्ड के 1441, बघवा के पांच वार्ड के 1111 लोग, घोंघेपुर के 14 वार्ड के 1992, झाड़ा के 11 वार्ड के 1922, कुंदह के चार वार्ड के 552, मनोवर के 14 वार्ड के 2935, नहरवार के एक वार्ड के 132, राजनपुर के नौ वार्ड के 1267, सिरवार विरवार के पांच वार्ड में 830, तेलवा पूर्वी के 11 वार्ड के 2126, तेलवा पश्चिमी के चार वार्ड में 852, बीरगांव के नौ वार्ड में 1842, भेलाही के 4 वार्ड के 646 को लाभ मिला है। अबतक कुल 18,214 लोगों को सहाय्य राशि के रूप में छह हजार की राशि देने की स्वीकृति मिली है।

chat bot
आपका साथी