हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सहरसा। बुधवार की रात मवि लखनी में हुई रंधीर की हत्या के विरोध में गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने राजनपुर-कर्णपुर पथ को लखनी में जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:12 PM (IST)
हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सहरसा। बुधवार की रात मवि लखनी में हुई रंधीर की हत्या के विरोध में गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने राजनपुर-कर्णपुर पथ को लखनी में जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

जाम करने वाले घटना के मुख्य आरोपित गौरव यादव एवं अंकित चौधरी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित थे। जाम करने वाले मृतक के स्वजनों को मुआवजा दिए जाने और मुख्य आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ विनय मोहन झा एवं महिषी थानाध्यक्ष राजेश कुमार जामस्थल पर पहुंचे और जाम करने वालों को पारिवारिक लाभ मद से 20 हजार तथा कबीर अंत्येष्टि के रूप में तीन हजार तत्काल दिए जाने का आश्वासन देकर जाम खत्म करवाया।

chat bot
आपका साथी