बाढ़ से निपटने में बिहार सरकार असफल: कारी सोहेब

सहरसा। कोसी और सीमांचल सहित प्रदेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ से निपटने में बिहार सरकार प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:54 PM (IST)
बाढ़ से निपटने में बिहार सरकार असफल: कारी सोहेब
बाढ़ से निपटने में बिहार सरकार असफल: कारी सोहेब

सहरसा। कोसी और सीमांचल सहित प्रदेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ से निपटने में बिहार सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। यह बातें युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहेब ने नवहट्टा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के क्रम में कहीं भी कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं दिखे। असय, केदली, रामपुर, हाटी, बराही, हेमपुर, बकुनिया परसाहा, नौला आदि ग्रामों में पीड़ित परिवार ने सहायता नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के बीच फूड पैकेट और मास्क का वितरण भी किया गया। रामपुर में जलस्तर घटने के बाद कटाव लगने से ग्रामीण खौफजदा हैं। उन्होंने कटाव से बचाव का आग्रह प्रशासन से किया है। जबकि पेयजल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं पर खेद जताया। प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह ने फसल क्षति आकलन की मांग की ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। युवा राजद प्रदेश सचिव छत्री यादव ने कहा कि सरकार संवेदनहीन है। युवा जिलाध्यक्ष भारत यादव ने कहा कि बिहार की सरकार निकम्मी है। दौरा में युवा राजद जिला प्रधान महासचिव ज्ञानेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि संतोष सिंह, रामसखा महतो, अफजल खान, शाहनवाज बदर,बेचन शर्मा, सैयद सफाहत, अरुण कुमार, संजय कुमार, मणि झा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी