लोको र¨नग कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू

सहरसा। मंगलवार को ऑल इंडिया लोको र¨नग स्टाफ एसोसिएशन केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी के अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 06:08 PM (IST)
लोको र¨नग कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू
लोको र¨नग कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू

सहरसा। मंगलवार को ऑल इंडिया लोको र¨नग स्टाफ एसोसिएशन केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी के आह्वान पर भारतीय लोको र¨नग कर्मचारियों द्वारा 17 जुलाई से सामूहिक उपवास आंदोलन शुरू किया गया। भूख हड़ताल कार्यक्रम में कर्मचारियों ने सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव का विरोध जताया।

कर्मचारियों ने माइलेज रेट आरएसी 1980 के अनुसार शीघ्र निर्धारित किए जाने, एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत र¨नग स्टाफ का सातवें पे कमीशन के अनुसार तुलनात्मक पेंशन का निर्धारण करने की मांग की गयी। इसके अलावा पेंशन निर्धारण में की गयी विसंगतियों को शीघ्र सुधार करने का भी अनुरोध किया गया। सहरसा स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो स्थित डीजल लाबी के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे र¨नग कर्मचारियों ने कहा कि यह भूख हड़ताल 48 घंटे का है। इस आंदोलन का समापन 19 जुलाई की सुबह होगा। र¨नग कर्मचारियों ने कहा कि जो कर्मचारी डयूटी पर है वे रेल सेवा के दौरान भूखे रहकर अपनी-अपनी डयूटी निभा रहे है । हड़ताल में एआइएलआरएसए सहरसा शाखा अध्यक्ष आरके प्रसाद ¨सह सहित कुशाग्र कुमार, वीरेन्द्र पासवान, अंबुज कुमार, सोनू कुमार ¨सह, रमन कुमार, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, उमाकांत यादव, रंजीत, धनंजय कुमार ¨सह, रोशन रूपेश, एनएस शाह, सीएन शानु, सुभाष कुमार, समीर कुमार, मिथिलेश कुमार, विनोद शर्मा, राजाराम पासवान, श्याम कुमार शर्मा, श्रवण कुमार, सुधीर कुमार आदि एकजुट होकर हड़ताल में डटे रहे।

chat bot
आपका साथी