भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला

सहरसा। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिसा की खबरों के बीच शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:01 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला

सहरसा। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिसा की खबरों के बीच शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। नया बाजार में शारीरिक दूरी का निर्वहन करते हुए पुतला दहन में वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भी भाग लिया।

पुतला दहन कार्यक्रम के बाद मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से बंगाल में चुनाव के बाद भाजपा समर्थक और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, यह निदनीय है। कहा कि बंगाल में चुनावी हिसा के खिलाफ पूरे देश में आवाज उठ रही है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मूक समर्थन इन हिसावादियों के साथ दिख रहा है। प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने केंद्र सरकार से हिसा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने का आग्रह किया। कहा कि केंद्र सरकार बंगाल की स्थिति पर नजर रख रही है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मंत्री के अलावा रमेंद्र प्रताप बब्बू, राजीव कुमार सिंह, संगम शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी