बेदखल किए जाने से आक्रोशित पर्चाधारियों ने किया प्रदर्शन

सहरसा। जिले के कठडुमर पंचायत के अनुसूचित जाति के पर्चाधारियों ने बुधवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इनलोगों ने पर्चा की जमीन मिलने के बावजूद अंचलाधिकारी की लापरवाही के कारण दबंगों द्वारा जमीन से बेदखल करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:43 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:43 PM (IST)
बेदखल किए जाने से आक्रोशित 
पर्चाधारियों ने किया प्रदर्शन
बेदखल किए जाने से आक्रोशित पर्चाधारियों ने किया प्रदर्शन

सहरसा। जिले के कठडुमर पंचायत के अनुसूचित जाति के पर्चाधारियों ने बुधवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इनलोगों ने पर्चा की जमीन मिलने के बावजूद अंचलाधिकारी की लापरवाही के कारण दबंगों द्वारा जमीन से बेदखल करने का आरोप लगाया।

पर्चाधारी राजकुमार सादा, सुशील सादा, रामजतन राम, निदुल सादा, छविद्र सादा, बंगाली सादा आदि ने कहा कि एक एकड़ जमीन पर हमलोगों को पर्चा के आधार पर दखल दिया गया। हमलोगों को पर्चा की छायाप्रति दी गई और कहा गया कि मूल पर्चा बाद में अंचल से बाद में दिया जाएगा, परंतु अबतक मूल पर्चा नहीं दिया गया। ऊपर से कुछ दबंग लोग मारपीट कर पर्चा की इस जमीन से बेदखल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। पर्चाधारियों का आरोप है कि वर्तमान सीओ और दबंग लोगों की मिलीभगत के कारण उनलोगों के साथ अक्सर मारपीट की घटना हो रही है। कहा कि किसी भी समय अप्रिय वारदात हो सकती है। कहा कि हमलोगों के बारंबार आग्रह के बाद भी अंचलाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इनलोगों ने पर्चा की छाया प्रति के साथ समर्पित किए गए आवेदन के माध्यम से जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर पर्चाधारियों को अंचल से मूल पर्चा दिलवाने और जमीन पर दखल कायम रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी