लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है जात-पात : पप्पू यादव

सहरसा। सहरसा व्यवहार न्यायालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर विधिज्ञ संघ के सभा भवन में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:42 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:42 AM (IST)
लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है जात-पात : पप्पू यादव
लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है जात-पात : पप्पू यादव

सहरसा। सहरसा व्यवहार न्यायालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर विधिज्ञ संघ के सभा भवन में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजयनाथ, द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश एम कुमार मौजूद थे।

विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरिशेखर मिश्र के संचालन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि लोकतंत्र चार नींव पर टिकी हुई है। लोकतंत्र में न्यायपालिका की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन आज लोकतंत्र के मायने बदलने लगे हैं। जात-पात, धर्म-सम्प्रदाय की बातें होने लगी है। एकजुटता व मुद्?दे की कमी है और जात-पात हावी होता जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय मिले, हर घर में खुशहाली हो यही लोकतंत्र की अवधारणा थी। सांसद ने नेताओं पर चोट करते हुए कहा कि ये नेता जात-पात कर समाज को बांट रहे हैं। हर गांव में विवाद पैदा हो रहा है। न्यायपालिका पर इसका बोझ बढ़ रहा है। कहा कि जबतक मानवता की रक्षा व न्याय हर व्यक्ति को नहीं मिलेगा लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा। जिला जज ने कहा कि न्याय हर व्यक्ति को मिले इस हेतु सभी प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से उपेक्षित व निचले तबके के लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सांसद ने सभा भवन में टाइल्स लगाने व पुस्तकालय के लिए एक लाख की राशि देने की घोषणा की। मौके पर दिवंगत अधिवक्ता गोपाल लाल दास, जयनारायण ¨सह, रामनाथ झा, अभिरमण झा, जयकांत मिश्रा, गंगा प्रसाद खां, श्रीकांत मिश्रा, नरेन्द्र पांडेय, गौरीशंकर ¨सह, कृष्ण¨ककर झा, रामकृष्ण मंडल, इंद्रनारायण झा के योगदान को याद किया गया। वरिष्ट अधिवक्ता परमेश्वरी मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता चंद्रनारायण यादव, मनन कुमार ठाकुर, सुरेशचंद्र यादव, शिवेन्द्र प्रसाद, आशा राय, राजकुमार यादव, अमर रंजन, मणि कुमार झा, नीरज कुमार, अमरेन्द्र त्रिवेदी, लालमोहर यादव, भगवानजी खां, जाप नेता हरिहर गुप्ता, जीबू आलम, शैलेन्द्र शेखर, समीर पाठक, जितेंद्र भगत, नूनू यादव, सुनील यादव, नितेश यादव समेत अन्य मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन आदित्य कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी