लोगों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता: ललन मोहन प्रसाद

सहरसा। कोसी क्षेत्र के नए पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में ललन मोहन प्रसाद ने सोमवार की शाम योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान पुलिस उप महानिरीक्षक प्रणव कुमार प्रवीण से प्रभार लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:57 PM (IST)
लोगों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता: ललन मोहन प्रसाद
लोगों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता: ललन मोहन प्रसाद

सहरसा। कोसी क्षेत्र के नए पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में ललन मोहन प्रसाद ने सोमवार की शाम योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान पुलिस उप महानिरीक्षक प्रणव कुमार प्रवीण से प्रभार लिया। कोसी क्षेत्र के नए पुलिस उप महानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद ने कहा कि लोगों को न्याय दिलाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कोसी क्षेत्र के लोगों के साथ पुलिस समान रूप से व्यवहार करेगी। विधि संगत, न्याय संगत कार्यों की प्रधानता होगी। हर वर्ग के लोगों के साथ सही व्यवहार किया जाएगा। पुलिस प्रशासन स्तर पर संविधान के प्रदत्त अधिकारों के तहत ही पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रति पुलिस सजग रहेगी। प्रभार लेने के बाद ही सहरसा पटेल मैदान समीप कला प्रेक्षा गृह में आयोजित विदाई सह अभिनंदन समारोह में निवर्तमान डीआइजी को विदाई दी गयी तथा नए डीआइजी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में डीआइजी ललित मोहन प्रसाद ने कहा कि लोगों को न्याय मिले इसके वे शुरू से ही पक्षधर रहे हैं। पुलिस अपने अधिकारों का सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। जिससे आम आदमी को न्याय मिलें और दोषियों को सजा मिल सकें। मुझे सहरसा आने का मौका मिला है। निवर्तमान डीआइजी द्वारा किए गए कार्य केा आगे बढाएंगे। न्यायिक पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेंगे। साहित्यकार मुक्तेश्वर मुकेश के संचालन में चले आयोजित कार्यक्रम में जिला जज विनोद कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी कौशल कुमार, सहरसा एसपी लिपि सिंह, सुपौल एसपी मनोज कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर एसडीपीओ संतोष कुमार, मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता, प्रशिक्षु डीएसपी सह सदर थानाध्यक्ष निशिकांत भारती, प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ जायसवाल, चंदन कुमार, डीएसपी बृजेंद्र कुमार शाही आदि मौजूद थे। मंगलवार को डीआईजी ललन मोहन प्रसाद ने शहर का भ्रमण कर जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी