नशे में धुत्त कृषि विभाग का लिपिक हुआ गिरफ्तार

सहरसा। सदर पुलिस ने शहर के सिमराहा वार्ड नंबर 10 स्थित एक किराए के मकान में रह रहे कृषि विभाग के लिपिक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 05:29 PM (IST)
नशे में धुत्त कृषि विभाग
का लिपिक हुआ गिरफ्तार
नशे में धुत्त कृषि विभाग का लिपिक हुआ गिरफ्तार

सहरसा। सदर पुलिस ने शहर के सिमराहा वार्ड नंबर 10 स्थित एक किराए के मकान में रह रहे कृषि विभाग के लिपिक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लिपिक शहर के डीबी रोड स्थित संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत है। सदर पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर शहर के सिमराहा में छापेमारी की तो वहां एक कमरे में नशे की हालत में कृषि विभाग में कार्यरत लिपिक सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं कमरे से देसी शराब की खाली पाउच सहित खाने का सामान मिला। इस मौके पर पुलिस ने भूषण कुमार एक व्यक्ति सहित एक महिला को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। नशे की हालत में लिपिक का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई और शराब पीने की पुष्टि हुई जिसके विरूद्ध सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गिरफ्तार लिपिक को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लिपिक सत्येंद्र सिंह पहले निर्मली में पदस्थापित था। पिछले दो वर्ष से उसकी पोस्टिग सहरसा में थी। पहले यह सरकारी क्वार्टर में रहता था, लेकिन नशे की लत के कारण ही वह सरकारी आवास छोड़कर शहर के सिमराहा में किराया के मकान में अकेले ही रहता था।

chat bot
आपका साथी